Thursday, September 19, 2024
HomeINDIAMahi Bhan: माही भान बनीं रोट्रैक्ट मंडल की पहली महिला डीआरआर

Mahi Bhan: माही भान बनीं रोट्रैक्ट मंडल की पहली महिला डीआरआर

Mahi Bhan: माही भान बनीं रोट्रैक्ट मंडल की पहली महिला डीआरआरl ‘पीड़ित मानवता की सेवा हमारे संगठन का उद्देश्य है, यह काम हम युवा सबसे अच्छी तरह कर सकते हैं। अपने कार्यकाल में मुझे इसी पर ध्यान केंद्रित रखकर संगठन को आगे बढ़ाना है।’ यह कहना है युवा रोट्रैक्ट माही भान का।

Mahi Bhan: माही भान बनीं रोट्रैक्ट मंडल की पहली महिला डीआरआर माही भान हाल में ही गोरखपुर में हुए रोट्रैक्ट मंडल 3120 के 40वें वार्षिक सम्मेलन में वर्ष 2025-26 के रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि के चुनाव में वर्ष 2025-26 के लिए रोट्रैक्ट मंडल 3120 का मंडल प्रतिनिधि चुनी गयीं। यह एक ऐतिहासिक चुनाव था, क्योंकि मंडल के पिछले 40 साल के इतिहास में वह पहली महिला प्रतिनिधि चुनी गयीं।

Mahi Bhan: माही भान बनीं रोट्रैक्ट मंडल की पहली महिला डीआरआर पेशे से एक फॉरेंसिक लाॅ की विद्यार्थी माही रोट्रैक्ट मंडल 3120 की एक सक्रिय सदस्य हैं जो कि मंडल में पिछले दो साल से मंडल सचिव की भूमिका निभा रही हैं। माही ने बचपन से रोटरी और रोट्रैक्ट कल्चर देखा है। उनके परिवार के कई सदस्य रोटरी में सक्रिय और पदाधिकारी रहे हैं। माही की मां भारती गुप्ता रोटरी क्लब लखनऊ की पूर्व अध्यक्ष और रोटरी मंडल 3120 की वर्तमान सचिव हैं।

जानकारी हो कि रोट्रैक्ट रोटरी इंटरनेशनल का युवाओं द्वारा संचालित पार्टनर इन सर्विस ऑर्गनाइजेशन है। रोट्रैक्ट का लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा है और ‘सर्विस एवेव सेल्फ’ जैसे वाक्य के साथ समाज में सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ने है। माही भान चार दशकों में रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि निर्वाचित होने वाली पहली युवती या महिला हैं। इस 40वें मंडलीय सम्मेलन में पूर्वी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश क्षेत्र के विभिन्न जिलों के विभिन्न क्लबो के सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरैक्ट मंडल प्रतिनिधि के रूप में माही भान के निर्वाचित होने के बाद ही मंडल 3120 में जश्न का माहौल है और सभी समर्थक व सदस्य माही भान के इस जीत से बेहद प्रसन्न पर आगामी सत्र के लिए उत्सुक है।
माही भान की इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें देश-विदेश के रोटरैक्ट क्लबों एवं रोटरी इंटरनेशनल से जुड़े विभिन्न संस्थाओं से बधाई के संदेश प्राप्त हुए।

Mahi Bhan: कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सहित आगामी सत्र 2024-25 के लिए रोटरैक्ट मंडल प्रतिनिधि निर्वाचित रोट. कामदेश्वर सिंह ,पूर्व रोटरैक्ट मंडल प्रतिनिधि कुशाग्र बंसल निवर्तमान रोटरैक्ट मंडल प्रतिनिधि सचिन उपाध्याय, समर्पित रोटरेक्टर जैसे कि प्रेम प्रकाश कुशवाहा, अर्श मिश्रा, शताक्षी, वैष्णवी सक्सेना, गरिमा सिंह, हर्ष गौड़, विकास कुशवाहा, शेखर गुप्ता, तैयब मलिक, प्रत्यूष, शुभम रस्तोगी, वैभव गुप्ता, उत्सव पोद्दार व कार्यक्रम के होस्ट अध्यक्ष शंभू शरण शर्मा जी व आदि सम्मानित रोटरैक्टर उपस्थित रहे।

रोटरी संस्था 156 से अधिक देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रोटरैक्ट मंडल 3120 इस मंडलीय सम्मेलन ‘हर्षोदय’ में मुख्य अतिथि रोटरी मंडल सभापति सुनील बंसल ने समाज में ऐसे संगठनों के महत्व और जिम्मेदारियां के निर्वहन के बारे में बताया और समाज में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए सभी से आवाह्न किया।

Mahi Bhan: इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार व सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और रोटरैक्ट के अभियानों की सराहना की। कार्यक्रम में सत्र 2024-25 के लिए रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि निर्वाचित गाजीपुर के कामदेश्वर सिंह ने अपने आगामी सत्र का थीम ‘राइस- रन -एंड रोर’ लॉन्च किया। और साथ ही साथ सत्र के सुचारु संचालन के लिये विस्तृत टीम की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों सहित आगामी सत्र 2024-25 के लिए रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि निर्वाचित रोट. कामदेश्वर सिंह, पूर्व रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि कुशाग्र बंसल निवर्तमान रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि सचिन उपाध्याय, पूर्व मंडल प्रतिनिधि करम सिंह, कार्यक्रम संयोजक अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी, मयंक गुप्ता और कार्यक्रम के होस्ट अध्यक्ष शंभू शरण शर्मा जी व विंध्याचल के सत्यम गुप्ता आदि सम्मानित रोटरैक्टर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments