Thursday, September 19, 2024
HomeINDIAAAJ KA RASHIFAL: जानें 16 सितंबर का राशिफल और दैनिक पंचांग

AAJ KA RASHIFAL: जानें 16 सितंबर का राशिफल और दैनिक पंचांग

. ।।🕉️।।

आज का राशिफल (16 सितंबर)

🐏 राशि फलादेश मेष :-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

🐂 राशि फलादेश वृष :-(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

💁‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।

⚖ राशि फलादेश तुला :-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी।

🏹 राशि फलादेश धनु :-(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

🐊 राशि फलादेश मकर :-(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।

🐠 राशि फलादेश मीन :-(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

।।आज 16 September का पंचांग।।
कलियुगाब्द……………………5126
विक्रम संवत्…………………..2081
शक संवत्………………………1946
रवि…………………………दक्षिणायन
मास…………………………….भाद्रपद
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी…………………………त्रयोदशी
दोप 03.06 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
सूर्योदय…….प्रातः 06.14.02 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.29.55 पर
सूर्य राशि………………………….सिंह
चन्द्र राशि………………………..कुम्भ
गुरु राशि…………………………वृषभ
नक्षत्र……………………………धनिष्ठा
दोप 04.21 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग……………………………..सुकर्मा
प्रातः 11.36 पर्यंत पश्चात धृति
करण……………………………तैतिल
दोप 03.06 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………… वर्षा
दिन………………………………सोमवार
आंग्ल मतानुसार :-
16 सितम्बर सन 2024 ईस्वी ।
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.56 से 12.45 तक ।
👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: 07.48 से 09.19 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:10:51 06:22:42
कन्या
06:22:42 08:33:20
तुला
08:33:20 10:47:57
वृश्चिक
10:47:57 13:04:07
धनु
13:04:07 15:09:44
मकर
15:09:44 16:56:50
कुम्भ
16:56:50 18:30:23
मीन
18:30:23 20:01:35
मेष
20:01:35 21:42:20
वृषभ
21:42:20 23:40:59
मिथुन
23:40:59 25:54:41
कर्क
25:54:41 28:10:51
🚦 दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..7
🔯 शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.16 से 07.47 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.49 तक शुभ
दोप. 01.51 से 03.22 तक चंचल
अप. 03.22 से 04.53 तक लाभ
सायं 04.53 से 06.24 तक अमृत
सायं 06.24 से 07.53 तक चंचल
📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ करिरुपाय नमः ॥
संस्कृत सुभाषितानि
श्रीमद्भगवतगीता (नवमोऽध्यायः – राजविद्याराजगुह्ययोग:)
पिताहमस्य जगतो माता धाता पितामहः ।
वेद्यं पवित्रमोंकार ऋक्साम यजुरेव च ॥
अर्थात :
इस संपूर्ण जगत्‌ का धाता अर्थात्‌ धारण करने वाला एवं कर्मों के फल को देने वाला, पिता, माता, पितामह, जानने योग्य, पवित्र ओंकार तथा ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद भी मैं ही हूँ॥
🍃 आरोग्यं :-
अस्थमा (दमा) के घरेलू उपचार :-
दो चम्मच प्याज का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से दमा ठीक होता है , खांसी , गले की खराश व स्नायु में भी आराम मिलता है।
एक चम्मच अजवायन और चौथाई चम्मच काली मिर्च पीसकर मिलाकर सुबह शाम गर्म पानी के साथ लेने से दमा ठीक होता है।
दमबेल (टाईलोफोरा इंडिका) का एक बड़ा , मोटा पत्ता लें। इसमें एक काली मिर्च लपेटें और मुह में पान की तरह चबाकर रस को चूसते रहे। अंत में बचा गूदा थूंक दें। पांच -सात दिन ये प्रयोग सुबह खाली पेट करने से अस्थमा में आशातीत लाभ होता है।
एक कप पानी मे पांच लौंग कूटकर डालें और इसे उबाल लें। हल्का गर्म रहने पर इसमें दो चम्मच शहद डालें। ये पानी सुबह शाम पीने से दमा का कफ निकल जायेगा। खांसी में भी आराम मिलेगा।
।।आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।।
।।शुभम् भवतु।।
🇮🇳🇮🇳 ।।भारत माता की जय।। 🚩🚩

राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ से साभार। (पंडित राजेश मिश्र की प्रस्तुति)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments