Friday, October 18, 2024
HomeHOMEAaj Ka Rashifal Aur Panchang 1 October 2014

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang 1 October 2014

।‌।सुप्रभातम्।।
।।आज का पंचांग।।
कलियुगाब्द……………………5126
विक्रम संवत्…………………..2081
शक संवत्………………………1946
रवि………………………..दक्षिणायन
मास……………………………आश्विन
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………….चतुर्दशी
रात्रि 09.40 पर्यंत पश्चात अमावस्या
सूर्योदय……प्रातः 06.18.10 पर
सूर्यास्त…..संध्या 06.14.45 पर
सूर्य राशि………………………कन्या
चन्द्र राशि……………………….सिंह
गुरु राशि……………………….वृषभ
नक्षत्र………………….पूर्वाफाल्गुनी
प्रातः 09.11 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग…………………………….शुक्ल
रात्रि 02.08 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण……………………………विष्टि
प्रातः 08.22 पर्यंत पश्चात शकुन
ऋतु…………………….. शरद
दिन…………………………मंगलवार
आंग्ल मतानुसार :-
01 अक्तूबर सन 2024 ईस्वी ।
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.52 से 12.39 तक ।
👁‍🗨 राहुकाल :-
दोप 03.13 से 04.41 तक ।
☸ शुभ अंक………………..1
🔯 शुभ रंग………………..लाल
उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:19:35 07:30:15
तुला
07:30:15 09:44:53
वृश्चिक
09:44:53 12:01:03
धनु
12:01:03 14:06:39
मकर
14:06:39 15:53:46
कुम्भ
15:53:46 17:27:18
मीन
17:27:18 18:58:30
मेष
18:58:30 20:39:15
वृषभ
20:39:15 22:37:54
मिथुन
22:37:54 24:51:37
कर्क
24:51:37 27:07:47
सिंह
27:07:47 29:19:35
🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.46 तक चंचल
प्रात: 10.46 से 12.15 तक लाभ
दोप. 12.15 से 01.43 तक अमृत
दोप. 03.12 से 04.40 तक शुभ
रात्रि 07.40 से 09.12 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ महावीराय नमः ।।
संस्कृत सुभाषितानि
श्रीमद्भगवतगीता (नवमोऽध्यायः – राजविद्याराजगुह्ययोग:) –
ते तं भुक्त्वा स्वर्गलोकं विशालं क्षीणे पुण्ये मर्त्यलोकं विशन्ति ।
एवं त्रयीधर्ममनुप्रपन्ना गतागतं कामकामा लभन्ते ॥
अर्थात :
वे उस विशाल स्वर्गलोक को भोगकर पुण्य क्षीण होने पर मृत्यु लोक को प्राप्त होते हैं। इस प्रकार स्वर्ग के साधनरूप तीनों वेदों में कहे हुए सकामकर्म का आश्रय लेने वाले और भोगों की कामना वाले पुरुष बार-बार आवागमन को प्राप्त होते हैं, अर्थात्‌ पुण्य के प्रभाव से स्वर्ग में जाते हैं और पुण्य क्षीण होने पर मृत्युलोक में आते हैं॥
🍃 आरोग्यं :-
मधुमेह के लिये कुछ प्राकृतिक उपचार :-
१) आवला व ध्रत्कुमारी का रस २-२ चम्मच पानी के साथ लें |
२) मेथी के दाने एक चम्मच रात को पानी में भिगोकर रखें, सुबह सबेरे उठकर पानी पीकर दाना खा लें |
३) १ ककड़ी, १ टमाटर, १ करेला, ५ कोमल नीम के पत्ते, ५ सदाबहार के फूल का रस पियें |आधा घंटे तक कुछ भी नहीं खाएं |
४) जामुन की गुठली का पावडर सुबह नाश्ते से पहले लें.
५) सुबह हर्बल टी या काली चाय (जिसमे दूध, नीबू या शक्कर न हो) पियें|
आज का राशिफल
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपकी आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज व्यवसाय ठीक चलेगा, कुछ धनलाभ होगा। विवाद न करें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है। अकारण भय व्याप्त होगा।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धनागम के अवसर बनेंगे। ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।
💁‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, लेकिन कुछ लाभ के अवसर भी दिखेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रसन्नता बनी रहेगी। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा। परिवार में अचानक कष्ट वृद्धि होने के योग हैं।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा। विरोधी अपमान करेंगे। शांति होगी।
🏹 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज अचनाक धनागम के अवसर बढ़ेंगे। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। मातृ पक्ष की सेहत को लेकर परेशानी होगी। परिवार में दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। प्रमाद का त्याग करना होगा। मेहनत‍ का फल मिलेगा।
राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। प्रमाद बढ़ेगा।
🐠 राशि फलादेश मीन :-
शुभ समाचार की आशा बंधेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें। नम्रता बनाए रखें। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
।।आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो।।
।।शुभम् भवतु।।
🇮🇳🇮🇳 ।।भारत माता की जय।। 🚩🚩

साभार- राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ ( प्रस्तुति- पं. राजेश मिश्र)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments