Sunday, September 8, 2024
HomeEDUCATIONCBSE EXAMS 15 फरवरी से शुरू होंगे

CBSE EXAMS 15 फरवरी से शुरू होंगे

  • 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी
  • 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्‍म होंगे 
  • 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को होंगे खत्‍म 
  • प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी तक
  • एग्जाम 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक होंगे

CBSE EXAMS: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी। 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्‍म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्‍म होंगे।

10वीं के बोर्ड एग्जाम में हर सब्जेक्ट का पेपर टोटल 80 मार्क्स का होगा। बचे हुए 20 मार्क्स की ग्रेडिंग पीरियॉडिक टेस्ट्स, असाइनमेंट और स्किल बेस्ड एक्टिविटी या प्रोजेक्ट वर्क से दिए जाएंगे। 

10वीं के बोर्ड एग्जाम में 40% सवाल MCQ टाइप होंगे, 20% सिचुएशन बेस्ड सवाल होंगे और 40% सवाल शॉर्ट् या लॉन्ग आंसर टाइप होंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे।

फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा।

बाकी सभी सब्जेक्ट्स का पेपर 80 मार्क्स का ही होगा और 20 मार्क्स प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

बोर्ड एग्जाम से पहले होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही रिलीज कर दी गई थीं। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं।

 इस साल जुलाई 2023 में ही CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।

CBSE ने इस नोटिफिकेशन में ये भी कहा है कि किसी भी परीक्षा का आयोजन करने वाले सभी संगठनों से अनुरोध है कि वे बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board) के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें।

इस साल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम साल में दो बार होंगे, लेकिन स्टूडेंट्स को दोनों बार एग्जाम देना जरूरी नहीं होगा। स्टूडेंट्स खुद ये तय करेंगे कि उन्हें बोर्ड एग्जाम एक बार देना है या दो बार। उन्होंने कहा था ये व्यवस्था बच्चों की सुविधा के लिए लाई गई है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

देशभर में 7000 से ज्यादा सेंटर्स पर CBSE बोर्ड के स्टूडेंट्स 200 से ज्यादा सब्जेक्ट्स के एग्जाम देते हैं। 2023 में 10वीं के कुल 21,658,05 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 20,167,79 कैंडिडेट्स यानी 93.12% स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया था।

वहीं, कुल 16,80,256 स्टूडेंट्स ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था और 16,60,511 ने एग्जाम दिया था। इनमें से 14,50,174 यानी 87.33% स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments