Tuesday, September 17, 2024
HomeHOMEChhattisgarh Phase 1 Election: छत्तीसगढ़ के पहले चरण का मतदान शुरू, 223...

Chhattisgarh Phase 1 Election: छत्तीसगढ़ के पहले चरण का मतदान शुरू, 223 प्रत्याशियों की किस्मत दाँव पर

सीजी की 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान

अन्य 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे

मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों पर भी चल रही है पोलिंग

Chhattisgarh Phase 1 Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान होना हैं। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों पर पोलिंग हो रही है।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, खैरागढ़, डोंगरगढ़ राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, कवर्धा, और पंडरिया में मतदान।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में जिन 20 सीटों के लिए कल (7 नवंबर को) वोटिंग है, वो इस प्रकार हैं- अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, खैरागढ़, डोंगरगढ़ राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, कवर्धा, और पंडरिया हैं।

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 और राजनंदगांव क्षेत्र की 8 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसमें से 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा। जबकि अन्य 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

यहां पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान में 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता 5304 केंद्रों पर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं पांच साल बाद मंगलवार को ही मिजोरम के लोग नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी 20 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है।  

वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक चलेगी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के लिए वोटिंग 17 नवंबर को होगी। परिणाम 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। इसी दिन एमपी, राजस्थान और तेलंगाना असेंबली चुनाव के रिज़ल्ट घोषित होंगे।

मिजोरम राज्य में कुल 8,38,039 वोटर्स हैं। इसमें महिला वोटर की संख्या 4,31,292 है, जबकि पुरुष मतदाता 4,06,747 हैं। यहां पर पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर 24,545 ज्यादा हैं. इसके अलावा राज्य में 5,021 ‘सर्विस वोटर’ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments