Thursday, September 19, 2024
HomeBIG STORYHindi Diwas: हिंदी दिवस पर विशेष, जानें कुछ ख़ास

Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर विशेष, जानें कुछ ख़ास

Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर विशेष, जानें कुछ ख़ास: हिंदी हममें से बहुत से लोगों की मातृभाषा है। वैसे तो हमारे संविधान में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है। मगर हिंदी देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की धड़न है। अपने देश भारत में ज्यादातर लोग बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। यही वज़ह है कि हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वहीं दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में ये तीसरे नंबर पर है। भारत में लगभग 70 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं। 

हम सबको पता है कि हिंदी के महत्व को बढ़ावा देने और उसे लोगों तक पहुँचाने के लिए हम लोग हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। 

हम हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। इसके मनाने के पीछे ख़ास बात ये है कि 14 सितंबर, 1949 को हमारे देश भारत में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इस वज़ह से इस दिन हम हिंदी दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं। 

अब हम हिंदी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताते हैं। 

हिंदी विश्व में विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अंग्रेजी है और दूसरे पर चीनी भाषा मंदारिन है। चौथे पर स्पेनिश भाषा का नंबर आता है। 

लगभग सब लोग जानते हैं कि हिंदी भाषा में बनने वाली पहली फिल्म का नाम राजा हरिश्चंद्र था। लेकिन गूगल ने कब ने अपने सर्च इंजन में हिंदी भाषा की शुरुआत कब की। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। गूगल ने साल 2009 में अपने सर्च इंजन में हिंदी भाषा की शुरुआत की थी। 

वहीं अपने देश भारत के अलावा हिंदी भाषा दुनिया के करीब 7 देशों में बोली जाती है, जिसमें मॉरीशस, फिजी, नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर त्रिनिदाद जैसे देश शामिल हैं।

हम सब जानते हैं कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है। हम बताते हैं कि विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है। हरेक साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसे बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

हिंदी राष्ट्र भाषा है या राजभाषा। इसको लेकर लोग कन्फ्यूज़ रहते हैं।  बहुत से लोग हिंदी को राष्ट्री भाषा के रूप में जानते हैं। लेकिन यह जानकारी गलत है। हिंदी हमारी राष्ट्रीय नहीं, बल्कि राजकीय भाषा है। 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसलिए हिंदी के महत्व को समझाने के लिए हम इसे मनाते हैं। 

आप सबको बता दें कि हिंदी को 26 जनवरी 1950 को प्राथमिक भाषा का दर्जा दिया था। 

हिंदी की पहली कविता किसने लिखी। हिंदी की पहली कविता मशहूर कवि अमीर खुसरो ने लिखी थी। 

वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी की हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाले पहले लेखक भारतीय नहीं, बल्कि फ्रांसीसी थे। उनका नाम ग्रैसिम द तैसी था। 

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में कई हिंदी शब्द शामिल किए गए हैं, जिनमें अच्छा और सूर्य नमस्कार शब्द भी शामिल हैं। 

बात करें पहली हिंदी फिल्म की, तो हिंदी भाषा में बनने वाली पहली फिल्म का नाम राजा हरिश्चंद्र था। 

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएं:

1.अंग्रेजी – 1.42 बिलियन

2.मंदारिन चीनी – 1.38 बिलियन

3,हिंदी – 662 मिलियन

4.स्पैनिश – 559 मिलियन

5.फ़्रेंच – 309 मिलियन

6.अरबी (मानक) – 274 मिलियन

7.बंगाली – 272 मिलियन

8.पुर्तगाली – 263 मिलियन

9.रूसी – 245 मिलियन

10.उर्दू – 231 मिलियन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments