Sunday, September 8, 2024
HomeINDIAIND Vs SA: विश्व कप में अब तक अपराजेय टीम इंडिया ने...

IND Vs SA: विश्व कप में अब तक अपराजेय टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंदा

विराट कोहली के शतक के बाद रवींद्र जडेजा ने लिए 5 विकेट 

IND Vs SA: विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी और भारत ने इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए एक और आसान जीत हासिल की।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत लगातार 8 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि भारत शीर्ष पर ही रहेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह टीम भी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। 

श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी।

 सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बनाए। 

विराट कोहली 121 गेंद में 101 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रवींद्र जडेजा 15 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही थी। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी निभाई थी। रोहित 24 गेंद में ताबड़तोड़ 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।

शुभमन गिल 24 गेंद 23 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। 93 पर दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 134 रन की साझेदारी निभाई। 

श्रेयस 87 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद 77 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बना सके। सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में पांच चौके की मदद से ताबड़तोड़ 22 रन बनाए।

विराट ने 49वें ओवर में जाकर शतक पूरा किया। वह 121 गेंद में 10 चौके की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा ने अपनी 29 रन की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। विराट का यह 49वां शतक रहा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी को एक-एक विकेट मिला।

विराट कोहली ने 119 गेंद में शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का 49वां शतक रहा। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। सचिन ने भी वनडे में 49 शतक लगाए थे।

सचिन ने ऐसा 452 वनडे पारियों में किया था, जबकि सचिन ने 277वीं वनडे पारी में 49 शतक लगाए हैं। इसमें भी खास यह रहा कि उन्होंने आज अपने जन्मदिन पर शतक लगाया और रिकॉर्ड की बराबरी की। इस विश्व कप यह उनका दूसरा शतक रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments