Tuesday, September 17, 2024
HomeHOMESalim Khan: आपसी समझ से रिश्ता नहीं चलता; प्यार ख़त्म होने पर...

Salim Khan: आपसी समझ से रिश्ता नहीं चलता; प्यार ख़त्म होने पर रिश्ता नहीं बचता

सलमान खान के पिता सलीम खान ने मोहब्बत पर कही थी बड़ी बात

Salim Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान आज 88 साल के हो गए हैं। सलीम ने दो शादियां की हैं और वह अपनी दोनों पत्नियों के बारे में खुलकर बात करते हैं।

बता दें कि सलीम की अपनी पहली पत्नी सलमा के साथ अंतर्धार्मिक शादी थी। वहीं उनकी हेलन के साथ शादी की बात की जाए तो अरबाज खान को दिए इंटरव्यू में सलीम ने कहा था कि ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था। उन्होंने जानबूझकर ये नहीं किया। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है।

सलीम खान अपने इंटरव्यू में जीवन के अनुभवों को साझा करते रहते हैं। एक  बार उन्होंने रिश्ते को लेकर ऐसी बात कही थी, जो सबके दिलों पर छाप छोड़ गई। उन्होंने कहा था,लोग हमेशा अंडरस्टेंडिंग की बहुत तारीफ करते हैं। इस कपल में बड़ी अंडरस्टैंडिंग है, इस फैमिली में बड़ी अंडरस्टैंडिंग है। अंडरस्टैंडिंग किसी भी इंसान के रिश्ते में सबसे खराब चीज है। आपको हैरानी हुई न? अंडरस्टैंडिंग क्या है? मेरी बीवी एक महाराष्ट्रियन है, वो एक अलग वातावरण से आई है। मैं अपने करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद उन्होंने सलमा खान से शादी की।

चार चीजें उसे मेरी पसंद नहीं है। तो हम समझदारी से तय करते हैं कि चलो हम ये नहीं करते। चार चीजें वो छोड़ती है चार मैं छोड़ता हूं। झगड़ा बंद हो गया। झगड़ा बंद होना कोई प्यार की जीत नहीं है। रिलेशनशिप ऐसे नहीं चलती, रिलेशनशिप मोहब्बत से चलती है। मां बेटा हो, बाप-बेटा हो, भाई-भाई हो या पति पत्नी हो। जिस दिन उस रिश्ते से प्यार निकल गया, उस दिन दुनिया की कोई समझ उसे ठीक नहीं कर सकती।

बता दें कि सलीम की अपनी पहली पत्नी सलमा के साथ अंतर्धार्मिक शादी थी। वहीं उनकी हेलन के साथ शादी की बात की जाए तो अरबाज खान को दिए इंटरव्यू में सलीम ने कहा था कि ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था। उन्होंने जानबूझकर ये नहीं किया। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments