Sunday, September 8, 2024
HomeBIG STORYVivek Bindra Fir: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा का ‘क्राइम शो’, धर्मपत्नी को...

Vivek Bindra Fir: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा का ‘क्राइम शो’, धर्मपत्नी को किया लहूलुहान, कान के फटे पर्दे

  • पूरे शरीर पर चोट के निशान, अब सुन तक नहीं सकतीं
  • विवेक बिंद्रा पर बीवी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Vivek Bindra Fir: मोटिवेशनल स्पीकर (Motivational Speaker) विवेक बिंद्रा ने घरेलू ‘क्राइम शो’ किया है। इस शो में उन्होंने धर्म पत्नी को लहूलुहान कर दिया है। बीवी को गहरे ज़ख्म दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि वो अब सुन नहीं सकती हैं। 

गौर करें तो विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) एक फेमस इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर (Motivational Speaker) हैं। एक बिज़नेसमैन हैं। धनाढ्य हैं। सेलिब्रिटी हैं। अभी हाल ही उनकी धूमधाम से यानिका से शादी हुई है। अब बीवी के साथ घरेलू हिंसा करने का आरोप लगा है। 

जानेमाने मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा एक बार फिर से गलत काम की वज़ह से सुर्खियों में हैं। अबकी बार वो पत्नी को मारपीट कर मीडिया की हेडलाइंस में छाए हुए हैं। 

इससे पहले यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीपर संदीप माहेश्वरी के साथ ठगी को लेकर विवेक बिन्द्रा की बहस सामने आई थी। संदीप ने विवेक बिंद्रा पर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। अब Motivational Speaker Vivek Bindra पर उनकी बीवी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस हिंसा की जांच कर रही है।

विवेक बिंद्रा के खिलाफ यूपी के गौतमबुद्ध नगर सेक्टर 126 थाने में बीवी पर हमला करने का मामला दर्ज है। विवेक बिंद्रा की हाल ही में 6 दिसंबर को शादी हुई थी। 14 दिसंबर को उनके खिलाफ थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई गई। 

शिकायत के मुताबिक शादी के अलगे दिन यानी कि 7 दिसंबर को विवेक की उनकी माँ प्रभा के साथ तीखी बहस हुई थी। बीच-बचाव के लिए पत्नी आगे आईं, तो विवेक ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इस झगड़े में उनको काफी गहरी और गंभीर चोटें आईं। 

कौन हैं Vivek Bindra?

विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इसके साथ ही वह ‘बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड’ (BBPL) के फाउंडर हैं। विवेक लोगों को सफ़ल बिज़नेस चलाने और मार्केटिंग के टिप्स भी देते हैं। उनके शोज़ और वीडियोज़ काफ़ी पॉपुलर हैं। लोग बिज़नेस के गुर सीखने के लिए विवेक बिंद्रा को फॉलो करते हैं।

यूट्यूब पर भी विवेक बंद्रा काफी नाम कमा चुके हैं। उनके यूट्यूब पर 21.4 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 

विवेक बिंद्रा के पास कितनी संपत्ति?

विवेक बिंद्रा के पास दिल्ली में लग्ज़री हाउस है। साथ ही नोएडा में भी उनकी संपत्ति है। मोटिवेशनल शोज़ और वीडियोज़ से विवेक बिंद्रा अच्छी खास कमाई करते हैं। अभी उनकी नेटवर्थ एक मिलियन डॉलर से अधिक है।

जानकारी के मुताबिक विवेक एक महीने में 40 से 50 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं। उनकी सालाना इनकम 7 से 9 करोड़ रुपए के बीच है। इतना ही नहीं विवेक अपनी कंपनी के बिजनेस से करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं।

कंपनी बड़ा बिजनेस के तहत विवेक बिंद्रा लोगों को एक कोर्स भी करवाते हैं। इस कोर्स में वह लोगों को मार्केटिंग और बिज़नेस के गुर सिखाते हैं। इसके लिए वह अच्छी रकम भी चार्ज करते हैं।

पुलिस ने बताया कि विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी यानिका (Vivek Bindra Wife) के भाई वैभव क्वात्रा (Vaibhav Kwatra) ने  नोएडा के सेक्टर-126 थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार, विवेक बिंद्रा माँ से विवाद के बाद अपनी पत्नी यानिका को एक कमरे के अंदर ले जाकर कुटाई करते हैं। उनके बाल खींचते हैं और जमकर मारपीट करते हैं। पुलिस ने बताया कि बिंद्रा की पत्नी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि विवेक बिंद्रा ने यानिका के साथ मारपीट की। पिटाई के बाद यानिका का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। उनके शरीर पर गहरे घाव हैं।

बता दें कि मारपीट की ये घटना नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में हुई। बताते चलें कि 7 दिसंबर की सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। जब विवेक की पत्नी यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आईं, तो बिंद्रा ने उस पर हमला किया। कमरे में घसीट कर ले गए। इसी हमले में यानिका को गहरी चोटें आ गईं।

एफआईआर के अनुसार, बिंद्रा अपनी बीवी यानिका को एक कमरे के अंदर ले गए, उसके बाल खींचे और मारपीट की। बिंद्रा ने उनका फोन भी तोड़ दिया। आरोप है कि यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई, कि उनके कान का पर्दा तक फट गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की कुंडली बना रही है।

बता दें बिंद्रा, बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (BBPL) के सीईओ हैं और उन्हें यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर “बिग स्कैम एक्सपोज़” शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कुछ छात्रों ने बिंद्रा की कंपनी द्वारा धोखा दिए जाने का दावा किया था। हालांकि बिंद्रा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments