Sunday, September 8, 2024
HomeHOMEAsian Games 2023: एशियाड खेलों में भारत ने बनाई मेडलों की रिकॉर्ड...

Asian Games 2023: एशियाड खेलों में भारत ने बनाई मेडलों की रिकॉर्ड सेंचुरी

भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 25 गोल्ड मेडल लेकर रचा इतिहास

Asian Games 2023: भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल जीतते ही एशियाड 2023 में भारत ने पहली बार 100वां पदक अपने नाम कर लिया। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ एशियाई खेल 2023 में भारत ने 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक अपने नाम किया है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पार का नारा सच कर दिखाया। चीन के हांगझोऊ में टीम इंडिया ने अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 कांस्य के साथ पदकों की संख्या 100 कर ली है।

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 25

रजतः 35

कांस्यः 40

कुलः 100

आज एशियन गेम में 14वां दिन है। पिछले 13 दिन में इंडिया ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 3, चौथे दिन 8, पांचवें दिन 3, छठे दिन 8, सातवें दिन 5, आठवें दिन 15, नौवें दिन 7, दसवें दिन 9, 11वें दिन 12, 12वें दिन 5 और 13वें दिन 5 पदक मिले थे। 

एशियाई खेलों में इंडिया ने इतिहास रच दिया। ‘इस बार 100 पार’ का लक्ष्य लेकर उतरी इंडियन टीम ने 100 से ज्यादा पदक जीत लिए। भारत, चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में टीम इंडिया ने पदकों का शतक पूरा कर लिया। स्पर्धाओं के 13वें दिन भारत ने हॉकी के स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर पदकों की संख्या 95 तक पहुंचा दी थी। 14वें दिन 5 पदक जीतकर पदकों की संख्या 100 कर ली।

शुक्रवार 6 अक्टूबर को को कुश्ती में भारतीयों ने तीन कांस्य पदक जीते। तीरंदाजी में एक रजत, एक कांस्य, ब्रिज में रजत, बैडमिंटन में एक कांस्य के अलावा सेपकटेकरॉ में पदक मिला। हॉकी के स्वर्ण पदक जीतते ही अगले साल पेरिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का हो गया। 

एशियाई खेलों के इतिहास में भी पहली बार है जब भारत ने 25 स्वर्ण पदक जीते हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा स्वर्ण 72 साल पहले यानी 1951 दिल्ली एशियाई खेलों में आए थे। तब भारत ने 15 स्वर्ण जीते थे।

भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पार का नारा सच कर दिखाया। चीन के हांगझोऊ में टीम इंडिया ने अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 कांस्य के साथ पदकों की संख्या 100 कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments