Tuesday, September 17, 2024
HomeBIG STORYAsian Games 2023: एशियाड खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 107 मेडल...

Asian Games 2023: एशियाड खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 107 मेडल जीते

भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 28 गोल्ड मेडल लेकर भी रचा इतिहास

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर 28 गोल्ड के साथ 107 पदक अपने नाम किए। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 3, चौथे दिन8, पांचवें दिन 3, छठे दिन 8, सातवें दिन 5, आठवें दिन 15, नौवें दिन 7 दसवें दिन 9, 11वें दिन 12, 12वें दिन 5, 13वें दिन 9और 14वें दिन 12 पदक मिले। कुल मिलाकर एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। चीन पहले, जापान दूसरे और दक्षिण कोरिया चौथे नंबर पर रहा।

107 पदकों के साथ एशियाई खेल 2023 में भारत ने अपना अभियान समाप्त किया। भारतीय टीम को 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक मिले। यह अब तक हुए एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2018 में था, तब भारत को 70 पदक मिले थे। इस बार भारत ने पदकों की सेंचुरी लगाई और आँकड़े को 107 तक पहुँचाया। इंडिया के लिए तीरंदाजी और एथलेटिक्स में जमकर पदक आए। पहलवानों ने भी कई पदक जीते। बैडमिंटन और क्रिकेट में ऐतिहासिक स्वर्ण मिले।

Asian Games 2023 में भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 28

रजतः 38

कांस्यः 41

कुलः 107

 भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल जीतते ही एशियाड 2023 में भारत ने पहली बार 100वां पदक अपने नाम कर लिया। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ एशियाई खेल 2023 में भारत ने 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक अपने नाम किया है। 

भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पार का नारा सच कर दिखाया। चीन के हांगझोऊ में टीम इंडिया ने अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 कांस्य के साथ पदकों की संख्या 100 कर ली है।

आज एशियन गेम में 14वां दिन था। आज भारतीय टीम ने 12 मेडल जीते। 13वें दिन तक इंडिया ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 3, चौथे दिन 8, पांचवें दिन 3, छठे दिन 8, सातवें दिन 5, आठवें दिन 15, नौवें दिन 7, दसवें दिन 9, 11वें दिन 12, 12वें दिन 5 और 13वें दिन 5 पदक मिले थे। 14वें दिन इंडिया की झोली में कुल 12 पदक आए। 

एशियाई खेलों में इंडिया ने इतिहास रच दिया। ‘इस बार 100 पार’ का लक्ष्य लेकर उतरी इंडियन टीम ने 100 से ज्यादा पदक जीत लिए। भारत, चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में टीम इंडिया ने पदकों का शतक पूरा कर लिया।

शुक्रवार 6 अक्टूबर को को कुश्ती में भारतीयों ने तीन कांस्य पदक जीते। तीरंदाजी में एक रजत, एक कांस्य, ब्रिज में रजत, बैडमिंटन में एक कांस्य के अलावा सेपकटेकरॉ में पदक मिला। हॉकी के स्वर्ण पदक जीतते ही अगले साल पेरिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का हो गया। 

एशियाई खेलों के इतिहास में भी पहली बार है जब भारत ने 28 स्वर्ण पदक जीते हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा स्वर्ण 72 साल पहले यानी 1951 दिल्ली एशियाई खेलों में आए थे। तब भारत ने 15 स्वर्ण जीते थे।

भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पार का नारा सच कर दिखाया। चीन के हांगझोऊ में टीम इंडिया ने अब तक 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 कांस्य के साथ पदकों की संख्या 107 कर ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments