Tuesday, September 17, 2024
HomeINDIAHappy New Year 2024: नए साल पर जश्न ही जश्न| साल 2023...

Happy New Year 2024: नए साल पर जश्न ही जश्न| साल 2023 को कहा बाय-बाय!

Happy New Year 2024: पुराने साल के समापन के साथ ही नए साल पर जश्न ही जश्न| साल 2023 को लोगों ने खट्टी-मीठी यादों के साथ कहा बाय-बाय!

दुनिया भर में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। पूर्वी क्षेत्रों से अब नए साल का जश्न पश्चिम में बढ़ रहा है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल ने दस्तक दी। देश के सबसे लंबे टावर स्काई टावर पर आतिशबाजी को हजारों लोगों ने देखा। ऑस्ट्रेलिया में भी हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजी देख लोगों ने नए साल का जश्न मनाया।

नई दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्लीवाले जमकर थिरके। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही लोगों की चहलकदमी नजर आई। शाम को कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत सभी बड़े बाजारों व पर्यटक स्थलों पर लोगों का हुजूम देखते ही बना। राजधानी के कई बड़े होटलों, रेस्त्रां व बार में नए साल का जश्न मनाया गया। लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत किया। जश्न के रंग को बेरंग होने से बचाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे।

इसी तरह विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी नए साल का स्वागत भजनों व अपने-अपने तरीके से किया गया। दोपहर बाद से ही पुलिस कनॉट प्लेस आने वाले सभी प्रमुख मार्गों और अन्य पॉश इलाकों में जगह-जगह बैरीकेडिंग कर आने-जाने वाले चालकों की तलाशी लेती दिखी। किसी भी स्थान पर लोगों को भीड़ के रूप में इकट्ठा नहीं होने दिया गया। देर रात तक पुलिस के आला अधिकारी भी सड़कों पर गश्त करते दिखाई दिए। हमेशा की तरह कुछ युवाओं की टोलियों ने बाइक और कार में सवार होकर सड़कों पर जश्न मनाया। ज्यादातर लोगों ने नए संकल्प, नई उम्मीद के साथ 2023 को अलविदा और 2024 का इस्तकबाल किया। कुछ लोगों ने इंडिया गेट पर केक काटा।

हर तरफ नए साल के स्वागत का जानें समय

  • 31 दिसंबर सुबह 10 बजे – समोआ और क्रिसमस द्वीप/किरिबाती
  • सुबह 10.15 बजे – न्यूजीलैंड
  • दोपहर 12 बजे – फिजी और पूर्वी रूस
  • दोपहर 1 बजे – पूर्वी ऑस्ट्रेलिया (मेलबोर्न और सिडनी)
  • दोपहर 2 बजे – मध्य ऑस्ट्रेलिया (ब्रिस्बेन, डार्विन और एडिलेड)
  • दोपहर 3 बजे – जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया
  • 3.15 अपराह्न – पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (पर्थ और यूक्ला)
  • शाम 4 बजे – चीन, फिलीपींस, सिंगापुर
  • शाम 5 बजे – थाईलैंड, कंबोडिया और इंडोनेशिया
  • शाम 5.30 बजे – म्यांमार और कोकोस द्वीप समूह
  • शाम 6 बजे – बांग्लादेश
  • शाम 6.15 बजे – नेपाल
  • शाम 6.30 बजे – भारत और श्रीलंका
  • शाम 7 बजे – पाकिस्तान
  • रात 8 बजे – अज़रबैजान
  • रात 8.30 बजे – ईरान
  • रात 9 बजे – तुर्की, इराक, केन्या और पश्चिमी रूस
  • रात 10 बजे – ग्रीस, रोमानिया, दक्षिण अफ्रीका, हंगरी और पूर्वी यूरोपीय शहर
  • रात 11 बजे – जर्मनी, फ्रांस, इटली, अल्जीरिया, बेल्जियम, स्पेन
  • आधी रात – यूके, आयरलैंड, घाना, आइसलैंड, पुर्तगाल।

1 जनवरी को नया साल 2014

• 1 पूर्वाह्न – केप वर्डे और स्पेनिश द्वीप समूह
• रात 2 बजे – पूर्वी ब्राज़ील, दक्षिण जॉर्जिया और सैंडविच द्वीप समूह
• सुबह: 3 बजे – अर्जेंटीना, ब्राज़ील के शेष क्षेत्र, चिली, पैराग्वे
• सुबह3.30 बजे – न्यूफ़ाउंडलैंड और लैब्राडोर/कनाडा
• सुबह: 4 बजे – पूर्वी कनाडा, बोलीविया, प्यूर्टो रिको
• सुबह 5 बजे – अमेरिका में पूर्वी मानक समय – न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, डेट्रॉइट और क्यूबा
• सुबह 6 बजे – अमेरिका में केंद्रीय मानक समय – शिकागो
• सुबह 7 बजे – अमेरिका में पर्वतीय मानक समय – कोलोराडो, एरिजोना
• सुबह 8 बजे – अमेरिका में प्रशांत मानक समय – एलए, नेवादा
• सुबह 9 बजे – अलास्का और फ्रेंच पोलिनेशिया
• सुबह 10 बजे – हवाई, ताहिती और कुक आइलैंड
• सुबह 11 बजे – अमेरिकन समोआ
• दोपहर 12 बजे – बेकर द्वीप, हाउलैंड द्वीप.

इंटरनेट के युग में नए वर्ष को लेकर बधाई देने में देर नहीं लगती। यही वजह है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर शाम ढलते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। एक-दूसरे को मैसेज कर नववर्ष में बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, युवाओं ने दोस्तों और प्रियजनों को उपहार देकर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments