Sunday, September 8, 2024
HomePERSONALITYMost Powerful Women: फोर्ब्स की पावरफुल वुमन' में 4 भारतीय, रोशनी, सोमा,...

Most Powerful Women: फोर्ब्स की पावरफुल वुमन’ में 4 भारतीय, रोशनी, सोमा, किरण और निर्मला शामिल

निर्मला सीतारमण लगातार पांचवीं बार लिस्ट में शामिल

टॉप पर यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन

पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव क्षेत्र से तय होती है रैंकिंग 

Most Powerful Women: फोर्ब्स की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में चार भारत वंशी महिलाओं ने भी जगह बनाई है। इस लिस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर हैं।

लिस्ट में तीन अन्य भारतीय महिलाएं HCL कॉर्पोरेशन की CEO रोशनी नाडर मल्होत्रा (रैंक 60), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक 70), और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ (रैंक 76) भी शामिल हैं।

ये लगातार 5वीं बार है जब निर्मला सीतारमण ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। वे पिछले साल इस लिस्ट में 36वें स्थान पर रही थीं। यानी इस बार वो 4 पायदान ऊपर हैं। वहीं 2021 में उनको 37वां स्थान मिला था।

Most Powerful Women: फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की सालाना लिस्ट में में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन टॉप स्पॉट पर हैं। उनके बाद यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी करती है। फोर्ब्स के अनुसार, यह चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करता है: पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र।

पॉलिटिकल लीडर्स के लिए पत्रिका ने GDP और पॉपुलेशन को मानक के रूप में लिया है वहीं कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए राजस्व, मूल्यांकन और एंप्लॉयीज की संख्या को लिया है।

निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री हैं। 64 साल की सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री रही है। वित्त मंत्रालय के पहले उन्होंने देश का रक्षा मंत्रालय संभाला। 

वहीं HCL के चेयरपर्सनल रोशनी नादर मल्होत्रा अरबपति कारोबारी है। एचसीएल की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। वो एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की एकलौती संतान हैं। 

वहीं भारतीय इस्पात प्राधिकरण की वर्तमान अध्यक्ष सोमा मंडल ने जनवरी 2021 से इल पद को संभाल रही है। वो सरकारी स्वामित्व वाली सेल की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। वहीं किरण मजूमदार-शॉ देश की प्रमुख भारतीय अरबपति उद्यमी हैं। शॉ ने भारत में बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments