Sunday, September 8, 2024
HomeELECTIONPM Modi on Congress: पीएम Modi बोले छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ काँग्रेसियों...

PM Modi on Congress: पीएम Modi बोले छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ काँग्रेसियों की तिज़ोरी में 

PM Modi on Congress: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को 5 सालों में अपराध का हब बना दिया। यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिज़ोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। इस सरकार को बदलना है। पीएम मोदी आगे बोले, ये बदलाव सिर्फ आप कर सकते हैं।

जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। ​यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर​ में दिखता है, या तो कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। भाजपा की सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ को 25 हजार करोड़ रुपए की नगरनार प्लांट की सौगात मिली है। इससे यहां के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन इस कार्यक्रम में न तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे न डिप्टी सीएम सिंहदेव। कांग्रेस के लोगों की यही आदत है।

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग समाज अपना हक मांग रही है, लेकिन यहां की सरकार उनको हक देना तो छोड़ उन्हें पकड़कर जेल में डाल देती है। भाजपा की सरकार आएगी तो सभी को उनका हक मिलेगा।

कांग्रेस ने आज तक खुलासा नहीं किया है कि उसने एक देश के साथ गुप्त समाझौता की है। कांग्रेस को पार्टी के नेता नहीं चला रहे हैं। इनके बड़े नेताओं के मुंह में ताला लग गया है। पर्दे के पीछे से जो कांग्रेस को चला रहे हैं वो देश विरोधी ताकतों से जुड़े हैं।

देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। सबसे बड़ी जाति गरीब है। चाहे वो पिछड़ा हो या कोई और। कांग्रेस ने देश को सिर्फ गरीबी दी। भाजपा की मोदी सरकार के कार्यकाल में दुनिया भर में देश का मान बढ़ा।

प्रदेश में विकास का डबल इंजन फिर लगेगा तो यहां विकास की बयार बहेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा नेता हो, भाजपा की सरकार उसे जेल में डालेगी। छत्तीसगढ़ कह रहा है अब अऊ नहीं स​हिबो। ये दारी सरकार ल बदलबलो।

कांग्रेस का एक ही मकसद, छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना। यहां का खनिज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नहीं है। बीते पांच सालों में कांग्रेस ने प्रदेश को लूट का खजाना बना दिया है। दिल्ली में बैठे इनके बड़े नेताओं के लिए प्रदेश सिर्फ एटीएम है। इनकी पार्टी तो यहां नौकरी में सिर्फ नेताओं और अफसरों के बच्चों को जगह देती है।

धान की कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार लोगों को धोखा दे रही है। समर्थन ​मूल्य कभी मिलता है, तो कभी नहीं मिलता। यहां आदिवासियों का शोषण अब नहीं चलेगा। यहां के लोगों के धान का दाना-दाना मोदी सरकार खरीदती है। 90 उपज को एमएसपी के दायरे में ला चुकी है। कांग्रेस के समय ये 10-12 थी।

जगदलपुर-रायपुर रेल लाइन दोहरीकरण से यहां के लोगों और परिवहन में आसानी होगी। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। बीते 9 वर्षों में यहां के कई स्टेशनों में फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई। हमारी सरकार ने इस साल 10 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया।

स्टील नि​र्माण में देश आत्मनिर्भर हो इसलिए पिछले 9 साल में कई विकास कार्य किए। प्रदेश को इकोनॉमिक कॉरिडोर और आधुनिक हाईवे​ मिले। 24 हजार करोड़ रुपए नगरनार स्टील प्लांट में लगाए, तभी युवाओं को रोजगार मिलना तय हुआ है। भविष्य में प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

PM Modi on Hindu: सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपने सारे हक ले लें क्या! अल्पसंख्यकों का हक़ छीनना चाहती है कांग्रेस। पीएम Narendra Modi ने बिहार में जातिगत गणना के बाद छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संकल्प रैली के दौरान ये बातें कहीं।

PM Modi on Hindu: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं सोच रहा था कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी क्या सोच रहे होंगे। वह कहा करते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, उसमें भी मुसलमानों का। अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक किसका होगा, यानी क्या अब अल्पसंख्यकों का हक कांग्रेस कम करना चाहती है।

मोदी ने आगे कहा कि आबादी के हिसाब से ही तय होने वाला है तो पहला हक़ किसका होगा। कांग्रेस वाले स्पष्ट करें कि आबादी के हिसाब से हक मिलेगा क्या, तो क्या अल्पसंख्यकों को कांग्रेस हटाना चाहती है, तो सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपने सारे हक ले लें क्या। पीएम ने बिहार में जातिगत जनगणना जारी होने के एक दि​न बाद जगदलपुर में संकल्प रैली के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी।

पीएम मोदी ने कहाकि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी कहा करते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ अल्पसंख्यकों का है, उसमें भी मुसलमानों का है। अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक़ किसका होगा यानी क्या अब अल्पसंख्यकों का हक़ कांग्रेस कम करना चाहती है।

छत्तीसगढ़ को 25 हजार करोड़ रुपए की नगरनार प्लांट की सौगात मिली है। इससे यहां के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन इस कार्यक्रम में न तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे न डिप्टी सीएम सिंहदेव। कांग्रेस के लोगों की यही आदत है।

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग समाज अपना हक़ मांग रही है, लेकिन यहां की सरकार उनको हक़ देना तो छोड़ उन्हें पकड़कर जेल में डाल देती है। बीजेपी सरकार आएगी तो सभी को उनका हक़ मिलेगा।

कांग्रेस ने आज तक खुलासा नहीं किया है कि उसने एक देश के साथ गुप्त समझौता की है। कांग्रेस को पार्टी के नेता नहीं चला रहे हैं। इनके बड़े नेताओं के मुंह में ताला लग गया है। पर्दे के पीछे से जो कांग्रेस को चला रहे हैं वो देश विरोधी ताक़तों से जुड़े हैं।

देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। सबसे बड़ी जाति गरीब है। चाहे वो पिछड़ा हो या कोई और। कांग्रेस ने देश को सिर्फ ग़रीबी दी। भाजपा की मोदी सरकार के कार्यकाल में दुनिया भर में देश का मान बढ़ा।

बता दें कि इससे पहले PM नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर में BJP की परिवर्तन यात्रा का समापन करने पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय जोहार से करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। हमारा एक ही नेता है कमल, हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हर बूथ पर जब तक कमल नहीं खिलेगा हम चैन से नहीं रहेंगे। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा बताया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments