Tuesday, September 17, 2024
HomeELECTIONRahul Gandhi CG Paddy: चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुँचे राहुल गांधी ने...

Rahul Gandhi CG Paddy: चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुँचे राहुल गांधी ने काटी धान की फसल

Rahul Gandhi CG Paddy: छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की फसल की कटाई की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरणदास महंत भी खेतों में नज़र आए।

दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी सुबह-सुबह नवा रायपुर के कटिया गांव पहुंचे। यहां के किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। किसान अचानक उन्हें देखकर हतप्रभ रह गए। सिर पर गमछा और हाथ में हंसिया थामे राहुल गांधी ने कृषकों के साथ बातचीत की फिर धान की कटाई की। राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है। 

राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा है कि किसान खुशहाल, तो भारत खुशहाल है। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया। और कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतरीन काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।

बता दें कि राहुल गांधी ने कठिया गांव के किसान पीलूराम साहू के खेत में धान की खड़ी फसल की कटाई की। 

राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरणदास महंत भी खेतों में नज़र आए।

सिर पर गमछा और हाथ में हंसिया थामे राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की फिर धान की कटाई की। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं आज वो कवर्धा में चुनावी सभा ली। इस सभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार की जमकर क्लास ली। 

गौर करें तो चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल के नेता हर तरह के उपाय, जुगाड़ और तरीका अपना रहे हैं। राहुल गांधी का ये अंदाज़ भी इसी के तहत है। और ये लोगों को ख़ूब भा रहा है। 

राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर  लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।

इसके पूर्व राहुल गांधी ने बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन की स्लीपर बोगी में यात्रा कर सुर्खियां बटोरी थी। 

राहुल गांधी ने छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, हमने केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस नेता राहुल ने कहा, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू करेंगे। दिल्ली में भी सरकार आते ही जातिगत जनगणना पर काम होगा। जिसे भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं कर पा रही है। किसानों को हमने 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था। आज किसानों को 2640 रुपए मिल रहा है। हम अपने वादे से आगे बढ़ गए हैं। प्रदेश सरकार आने के बाद 3000 रुपए तक इसे पहुंचाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस गरीब मजदूर छोटे व्यवसायियों की सरकार है। कांग्रेस की आप सरकार बनाइए। स्वास्थ्य बीमा जो 5 लाख का है उसे 10 लाख करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, भाजपा उद्योगपतियों की सरकार है। इसलिए उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है। शिक्षा और स्वास्थ्य को बेचने का काम करती है।

राहुल गांधी ने कहा, मैं आज किसान मजदूर भाइयों से मिला। किसानों ने खुशी जाहिर की है, लेकिन भूमिहीन जो कृषि मजदूर है। उन्होंने सरकार द्वारा मिलने वाली 7 हजार रुपए को कम बताया। मैंने भी इस पर विचार किया। कांग्रेस की सरकार बनते ही इस राशि को 10 हजार रुपए करेंगे।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री आते हैं, बड़े-बड़े वादे कर जाते हैं। हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख डालने की बात करते हैं, पर एक भी वादा पूरा नहीं करते। मैं आपसे झूठे वादे नहीं करना चाहता। मैं जो कहता हूं, करके दिखा देता हूं। यह कांग्रेस की आदत है। हमने पिछली बार कर्जा माफी की बात की।

भाजपा के लोगों ने कहा, हम नहीं कर सकते, क्योंकि वो किसान का कर्जा माफ करने की सोचते तक नहीं है। एक सरकार कांग्रेस की होती है जो गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगार युवाओं की मदद करने में पूरी शक्ति लगा देती है। दूसरी तरीके की वह भाजपा की सरकार होती है, जो चुने हुए अरबपतियों को उपकृत करती है। हमने किसानों का कर्जा माफ किया पर भाजपा ने 14-15 उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ रुपये माफ किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments